Breaking News

कांग्रेस पर PM मोदी का हमला, बोला- लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है, जबकि अन्य के मामलों में परिवार से ही पार्टी बनती है. उनकी यह टिप्पणी गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा के औपचारिक रूप से राजनीति में उतरने के कुछ घंटे बाद आयी. महाराष्ट्र के बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नंदुरबार के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मोदी ने कहा कि अन्य के मामलों में परिवार ही पार्टी है, उसके विपरीत भाजपा में पार्टी ही परिवार है. कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गयी और पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी बनायी गयीं प्रियंका गांधी वाड्रा का परोक्ष जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा में फैसले इस आधार पर नहीं किये जाते हैं कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या सोचता है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी में फैसले इस आधार पर किये जाते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता क्या चाहते हैं.

” मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्कृति और मूल्य से चलती है. उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र भाजपा के रगों में दौड़ता है. यही वजह है कि देश के लोग अपने को इस पार्टी के करीब महसूस करते हैं.”  महाराष्ट्र के बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नंदुरबार के बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मोदी ने कहा कि अन्य के मामलों में परिवार ही पार्टी है, उसके विपरीत भाजपा में पार्टी ही परिवार है. कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गयी और पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी बनायी गयीं प्रियंका गांधी वाड्रा का परोक्ष जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा में फैसले इस आधार पर नहीं किये जाते हैं कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या सोचता है.

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...