Breaking News

कर्नाटक: कोरोना संक्रमित भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का निधन

अशाेक यादव, लखनऊ। कर्नाटक के बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का गुरुवार को निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे।

अशोक गास्ती की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें 2 सितंबर को बेंगलुरु के मनिपाल अस्पताल के भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

अशोक गस्ती अभी हाल ही में 22 जुलाई को राज्यसभा सदस्य पद की शपथ ली थी। कर्नाटक के रायचूर जिले में बीजेपी को संगठिन और मजबूत बनाने का श्रेय गास्ती को दिया जाता है।

आशोक गास्ती 18 साल के थे तभी उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी और कर्नाटक बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...