Breaking News

कमल संदेश बाइक रैली निकाल गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कमल संदेश बाइक रैली निकाल गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

उरई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को नगर में कमल संदेश बाइक रैली निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। रैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लोगों को केेंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुट गई है। भाजपा सरकार की नीतियों व उपलब्धियों से आमजनमानस को अवगत कराने के लिए भाजपा द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को सुबह नगर के इंदिरा स्टेडियम से कमल संदेश बाइक रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इंदिरा स्टेडियम से शुरू हुई रैली जालौन बाईपास से होते जिला परिषद उसके बाद कोंच बस स्टैंड से झांसी रोड होते हुए टाउन हाल पहुंचकर समाप्त हुई।

रैली में जिले के हर बूथ से पांच बाइकेें शामिल करने के लिए बूथ अध्यक्षों को पहले ही निर्देशित किया गया था। रैली में जनपद के अलावा संसदीय क्षेत्र भोगनीपुर व गरौठा से भी बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को केेंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर पार्टी सांसद भानुप्रताव वर्मा, विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर केेंद्र तक पहुंचाने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर जाकर कार्यकर्ता लोगों को सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दें। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, जगदीश तिवारी, बृजभूषण सिंह मुन्नू आदि सहित लगभग सभी पदाधिकारी व बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...