Breaking News

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने भाजपा पर लगाया चिल्का झील बेचने की साजिश रचने का आरोप

नई दिल्ली: बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चिल्का झील बेचने की साजिश रचने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि झूठ भाजपा की सबसे बड़ी संपत्ति है. पटनायक ने भाजपा नेताओं को ‘‘मौसमी पक्षी” बताते हुए कहा कि ये नेता आपदा या लोगों की जरूरत के समय राज्य का दौरा नहीं करते हैं.उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र की भाजपा सरकार ने चिल्का झील को बेचने की साजिश की.मेरी सरकार ने इसे रोका.” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने झील की पारिस्थितिकी बदलकर हजारों लोगों की जीविका छीनने की कोशिश की.

पटनायक ने पुरी संसदीय क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘चिल्का हमारी मां, हमारा गौरव है. जब तक मैं जिंदा हूं, मैं सुनिश्चित करता हूं कि झील की जैव विविधता बरकरार रहेगी.” उन्होंने चुनाव के दौरान कथित झूठे वादे करने के लिये भाजपा नेताओं की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘‘झूठ भाजपा की सबसे बड़ी संपत्ति है जबकि राज्य के साढ़े चार करोड़ लोगों की शुभकामनाएं हमारी पार्टी की संपत्ति है.” पटनायक ने केंद्र सरकार की तटीय राजमार्ग परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की योजना इसके लिये हजारों घरों को तोड़ने की थी. उन्होंने कहा, ‘‘जब हमने इस परियोजना की रूपरेखा बदलने का प्रस्ताव दिया, वे सहमत नहीं हुए.”उन्होंने कहा कि यदि यह परियोजना क्रियान्वयित होती तो बड़ी संख्या में लोग विस्थापित होते .

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...