Breaking News

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह फेल: अखिलेश यादव

अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह फेल रही है। न तो पुलिस-प्रशासन सुचारू रूप से कार्य कर रहा है और नहीं भाजपा सरकार की भयमुक्त वातावरण स्थापित करने की कोई मंशा है। आये दिन अपराध की बढ़ रही घटनाओं से सूबे की साख गिर रही है।

अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि पीलीभीत में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और एटा में किशोरी से उत्पीड़न की घटना यूपी में लिए शर्मनाक है। मुख्यमंत्री की हनक सिर्फ उनके बयानों में ही दिख रही है। अपराधियों पर उसका कोई असर नहीं पड़ रहा। अखिलेश ने कहा कानपुर में सहित पश्चिमी यूपी में हत्या की बढ़ रही घटनाओं से जनता डरी हुई है। लखनऊ में प्रतिष्ठित सर्राफ के यहां लूट की घटना से राजधानी में भी भय का माहौल है। उत्तर प्रदेश की जनता को अपनी सुरक्षा स्वयं करने को मजबूर है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछली समाजवादी सरकार की नीतियां प्रदेश की जनता के प्रति जिम्मेदार और जवाबदेह थीं। यूपी की जनता को सुरक्षा और सम्मान दिलाना प्राथमिकता थी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार की प्राथमिकता में कानून-व्यवस्था का कोई स्थान नहीं है। भाजपा राज में  संरक्षित अपराधों की बाढ़ आ गई है। प्रदेश की जनता भाजपा के अच्छे दिनों के जुमलों से परिचित हो गई है। जिसका परिणाम सत्ता परिवर्तन में दिखेगा।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...