Breaking News

उत्तर प्रदेश के 7 शहरों की हवा दिल्ली से भी खराब, AQI 400 के पार

अशाेक यादव, लखनऊ। दीपावली बीत जाने के बाद भी उत्तर प्रदेश में प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। हाल ये है कि दिल्ली से ज्यादा यूपी के 7 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खतरनाक लेवल पर है।

बता दें कि दिल्ली में सोमवार को AQI 385 रहा। इसके अलावा आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ जैसे 7 शहरों में AQI 400 के पार है। वहीं, वातावरण में धुंध इतनी है कि सूरज की रोशनी भी जमीन तक नहीं पहुंच पा रही है। जानकारी अनुसार ताजमहल के पार्श्व महताबबाग में प्री-वेडिंग शूट करवाने आए कई कपल्स को ताजमहल धुंधला होने के कारण फोटोग्राफी के लिए इंतजार करना पड़ा।

इसके अलावा प्रदूषण को लेकर खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक अंसारी ने बताया कि लखनऊ से आगरा आने वाली फ्लाइट सोमवार को सुबह 50 मिनट की देरी से आई। यहां, आगरा आने का समय सुबह 8.25 का था, लेकिन विजिबिलिटी कम होने के कारण फ्लाइट यहांपर सुबह 09:15 लैंड हुई।

इसके साथ ही कानपुर की हवा अब दिल्ली से भी ज्यादा खराब हो गई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार कानपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 483 तक पहुंच गया है। दोपहर में 428 रिकॉर्ड हुआ। वहीं, दिल्ली के पंजाबी बाग में सबसे ज्यादा 411 AQI दर्ज किया गया।

शहर का AQI…

  • आगरा             AQI 464
  • बागपत            AQI  417
  • बुलंदशहर        AQI406
  • गाजियाबाद      AQI 432
  • हापुड़             AQI 420
  • कानपुर          AQI428
  • मेरठ              AQI 407

लोगों को हो रही परेशानी…

यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आरओ डॉ अनिल माथुर ने बताया कि कानपुर की हवा खराब होने से लोगों को खांसी और खराश की शिकायत हो सकती है। इससे लोगों को बचाव करना बेहद जरूरी है।

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...