Breaking News

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा सील, पैदल जाने पर भी रोक, पांटून पुल के स्लीपर तक हटाए

आगरा। जनपद के पिनाहट घाट उसैत घाट पर बना पांटून पुल मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं को जोड़ता है। 12 मई को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले सहित अन्य जिलों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली सीमा पर शनिवार को कड़ी चैकसी बरती गई। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अमले ने फोर्स के साथ पिनाहट घाट पहुंचकर पैंटून पुल के स्लीपरों को उठाकर सीमा सील कर दी। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों प्रदेशों का आवागमन बंद कर केंद्रीय फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

सीमा सील होने से शादी विवाह में सम्मिलित होने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश आ जा रहे लोगों को अपना मार्ग भी बदलना पड़ा। जानकारी के अनुसार उसैत पिनाहट घाट पर शनिवार को मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों ने सीमा पर पहुंचकर पांटून पुल पर आवागमन बंद करा दिया। दोनों प्रांतों के उच्चाधिकारियों ने मिलकर सीमा को सीलकर दिया है। सीमा पर स्थित विभिन्न घाटों की नावों को भी बंद करा कर आवागमन को पूर्णतया बंद कर दिया गया।

अब दोनों प्रदेशों की सीमा रविवार को शाम 6.00 बजे तक सील रहेंगे। रविवार देर शाम सीमा को दोबारा से चुनाव के बाद खोला जाएगा और आवागमन को शुरू किया जाएगा। सीमा पर केंद्रीय पुलिस के जवान घाटों पर तैनात रहेंगे। मुरैना (मध्य प्रदेश) के एसटीएफ प्रभारी शिवराम सिंह ने बताया कि किसी भी उपद्रव की आशंका के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश बॉर्डर पर जवान चप्पे चप्पे पर निगरानी कर रहे हैं। जवानों ने सुरक्षा की दृष्टि से दोनों प्रदेशों के नागरिकों का पैदल आना जाना भी पूर्णतरू बंद कर दिया गया है। कोई भी वाहन या पैदल यात्री सीमा में प्रवेश न कर पाए, इसके लिए दोनों तरफ पुल के स्लीपर हटा दिए गए हैं।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...