Breaking News

आरएलडी अध्यक्ष जयंत ने अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- “बढ़ते कदम”

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और राष्ट्रीय लोक दल के बीच गठबंधन का आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है। राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पहले भी यह कहा था कि सपा के साथ गठबंधन कर वे चुनावी मैदान में उतरेंगे।

अब जयंत ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्वीट की है। आरएलडी अध्यक्ष जयंत ने अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है- बढ़ते कदम। चौधरी जयंत के इस ट्वीट के बाद सपा और आरएलडी के बीच चुनावी गठबंधन करीब-करीब तय माना जा रहा है।

उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों दलों में गठबंधन का जल्द ही ऐलान हो जाएगा। जयंत ने पहले भी ये साफ किया था कि उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। यहां आरएलडी और सपा के बीच सीटों को लेकर खींचतान चल रही थी। आरएलडी गठबंधन के तहत 50 सीटें मांग रही थी। जबकि सपा 28 से 30 सीटें ही देने को तैयार थी।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...