Breaking News

आप अयोध्या, लखनऊ, नोएडा में निकालेगी तिरंगा यात्रा

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को मनाने लिए अयोध्या, लखनऊ और नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अयोध्या में यात्रा राम मंदिर में कुछ देर रुकेगी। यात्रा मध्य सितंबर में निकाली जानी है। आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि आप रविवार को आगरा में और एक सितंबर को नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालेगी।

इन यात्राओं में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल होंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि देश आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है और इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ एकजुट करना है। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आप ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...