Breaking News

अलगाववादियों के बंद के बाद आज एक दिन के लिए रोकी गई अमरनाथ यात्रा

नई दिल्ली: अलगवादियों के बंद के बाद आज अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए रोक दी गई। यात्रियों को आज जम्मू कश्मीर में नहीं जाने दिया गया। कश्मीर में आज अलगवादियों ने एक दिन का बंद बुलाया है। इससे पहले अमरनाथ यात्रा के लिये शुक्रवार को 5,395 श्रद्धालुओं का 12वां जत्था यहां आधार शिविर से रवाना हुआ । अलगाववादियों के बंद के बाद आज एक दिन के लिए रोकी गई अमरनाथ यात्राअधिकारियों ने बताया कि 13,555 श्रद्धालु गुरुवार रात दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन कर चुके थे। इसके साथ ही पिछले 11 दिन की यात्रा के दौरान गुफा के दर्शन करने वाले लोगों की संख्या 1,44,058 हो गई। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में 36 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग से 3,429 श्रद्धालु और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 1,966 श्रद्धालु आगे की यात्रा करेंगे।

कश्मीर घाटी में बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से यात्रा एक जुलाई को शुरू हुई थी। 46 दिन की यह यात्रा 15 अगस्त को सम्पन्न होगी। यात्रा के सुगम और सफल आयोजन के लिये बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं। कश्मीर में आज अलगवादियों ने एक दिन का बंद बुलाया है। इससे पहले अमरनाथ यात्रा के लिये शुक्रवार को 5,395 श्रद्धालुओं का 12वां जत्था यहां आधार शिविर से रवाना हुआ । अधिकारियों ने बताया कि 13,555 श्रद्धालु गुरुवार रात दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन कर चुके थे। इसके साथ ही पिछले 11 दिन की यात्रा के दौरान गुफा के दर्शन करने वाले लोगों की संख्या 1,44,058 हो गई।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...