Breaking News

अमोनिया गैस के रिसाव से बड़ी संख्या में महिलाओं समेत 50 से अधिक कर्मचारी बीमार

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के अचुतापुरम में शुक्रवार को ब्रैंडिक्स स्पेशल इकोनॉमिक जोन में एक रासायनिक कारखाने से अमोनिया गैस के रिसाव से बड़ी संख्या में महिलाओं सहित 50 से अधिक कर्मचारी बीमार पड़ गए।

जानकार सूत्रों ने बताया कि पोरस सीड्स कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी उल्टी, चक्कर और सांस लेने में तकलीफ के साथ बीमार पड़ गए।

उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इंजीनियरों को अभी तक उस स्थान की पहचान नहीं हो पाई है, जहां से गैस का रिसाव हो रहा है। आंध्र प्रदेश के गृह मंत्री तनेती वनिता ने जिला अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है।

 

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...