Breaking News

अब यूपी से आगे निकला पंजाब, 3 बजे तक पंजाब में 50 फीसदी वोटिंग, यूपी में तीसरे चरण के लिए 48.81 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली। यूपी की 59 सीटों पर जबकि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। पंजाब विधानसभा के चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य के 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता आज सभी 117 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दोनों ही राज्यों में बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

अमरिंदर सिंह ने डाला वोट
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि सिद्धु कोई प्रोग्राम लगाना चाहता है, पता नहीं क्या प्रोग्राम है। कांग्रेस का पंजाब से सफाया होने वाला है।

सोनू सूद को भेजा गया घर
मोगा के जिला पीआरओ प्रभदीप सिंह के अनुसार सोनू सूद अपनी कार से एक पोलिंग बूथ के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उनकी कार जब्त कर ली। बाद में उन्हें घर भेज दिया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए है के अगर वे घर से बाहर निकलेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस-आप पर कसा तंज
पंजाब में वोटिंग शुरू हो चुकी है। अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि पंजाब की जनता और सीमावर्ती राज्य होने की वजह से यहां एक स्थिर सरकार होने की आवश्यकता है और कांग्रेस और आप यह नहीं दे सकती।

  • पंजाब में वोटिंग के बीच शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि बहुत अच्छे चुनाव चल रहे हैं. अकाली दल-BSP की बहुत अच्छी लहर है. हम सरकार बनाएंगे, बहुमत मिलेगा।
  • सुबह 11 बजे तक पंजाब विधानसभा चुनाव में 17.77% और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 21.18% मतदान हुआ है।
  • सुबह 9 बजे तक पंजाब विधानसभा चुनाव में 4.80 फीसदी और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 8.15% मतदान हुआ है।
  • पंजाब के राज्य सरकार में मंत्री परगट सिंह ने जालंधर के मीठापुर में एक मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को मतदान करना चाहिए इसकी वजह से लोकतंत्र को शक्ति मिलती है।
  • पंजाब में आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने मोहाली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला है। इससे पहले भगवंत मान मोहाली के गुरुद्वारा सच्चा धन में अरदास करने पहुंचे थे।

पंजाब में भी सभी 117 सीटों पर वोटिंग शुरू हुई
पंजाब में भी सभी 117 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कटलगढ़ साहिब गुरुद्वारे के दर्शन किए। उसके बाद  ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीएम चन्नी ने कहा कि परमात्मा की मर्जी है, लोगों की मर्जी है. हमने अपनी तरफ से ज्यादा से ज्यादा कोशिश की है।

शरीर से जुड़ी दो बहनों ने डाले अपने अपने वोट
पंजाब: शरीर से जुडे दो बच्चे सोना और मोना ने मनवाल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। सोना और मोना ने कहा कि पहली बार मतदान करके बहुत अच्छा लग रहा है। पीआरओ गौरव कुमार ने बताया कि यह बहुत ही अनोखा मामला है। चुनाव आयोग के कहे अनुसार वीडियोग्राफी की गई है। वे PWD मतदाताओं के प्रतीक हैं। वे शरीर से जुड़े हैं लेकिन उनके दो मत माने जाएंगे।

पंजाब चुनाव: 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आरंभ
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह मतदान आरंभ हो गया। मतदान सुबह आठ बजे आरंभ हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। इसमें 1,304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 93 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। राज्य में 1,02,00,996 महिलाओं समेत 2,14,99,804 मतदाता अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर सकेंगे। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने बताया कि राज्य में कुल 24,740 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पंजाब में इस बार कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), शिरोमणि अकाली दल (शिअद)- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- पंजाब लोक कांग्रेस(पीएलसी)-शिअद (संयुक्त) गठबंधन और विभिन्न किसान संगठनों की राजनीतिक इकाई ‘संयुक्त समाज मोर्चा’ के बीच बहुकोणीय मुकाबला है।

यूपी में तीसरे चरण की 59 सीटों पर वोटिंग शुरू
यूपी विधानसभा चुनाव में राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक तीसरे चरण में दो करोड़ 15 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक करोड़ 16 लाख से अधिक पुरुष मतदाता और 99 लाख से ज्यादा महिला मतदाता हैं, जबकि एक हजार से अधिक किन्नर (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...