Breaking News

अन्नदाताओं को राहत, बाढ़ से खराब हुई फसलों का मुआवजा देगी सरकार

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर बारिश के चलते धान व गन्ना आदि फसलों के हुए नुकसान का आकलन पूरा हो गया है। प्रदेश में करीब 2 लाख किसान ऐसे पाए गए हैं, जिनकी फसल हालिया अतिवृष्टि, बाढ़ के कारण खराब हो गई है।

वहीं, कृषि व राजस्व विभाग के सर्वेक्षण के बाद अब जल्द ही मुआवजा वितरण भी शुरू हो जाएगा। रविवार को उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने फसल क्षतिपूर्ति आकलन की प्रगति की समीक्षा की है। अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ और अतिवृष्टि से कृषि फसलों को हुए नुकसान का आकलन पूरा हो गया है।

करीब दो लाख किसान ऐसे चिन्हित हुए हैं, जिनकी कृषि उपज बाढ़ के चलते खराब हुई है। मुआवजे के बदले में इन किसानों को करीब 68 करोड़ की धनराशि दी जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि एक भी पात्र किसान क्षतिपूर्ति से वंचित न रहे। हर तरह की कृषि उपज के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...