Breaking News

अनुपयोगी सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता

  • चाचा भतीजे के एक होने से घबराई भाजपा डलवा रही आयकर छापे
  • विजय संकल्प यात्रा लेकर मैनपुरी पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

अनुज पाण्डेय, मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर जमकर बोला।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में प्रदेश की जनता इस अनुपयोगी सरकार को हटाने का काम करेगी।
सपा नेताओं के यहां आयकर के छापों पर अखिलेश ने कहा कि चाचा (शिवपाल सिंह यादव) को साथ लिया तो जांचें होने लगीं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपनी हार दिखाई देने लगी है। इसलिए दिल्ली से जांच अधिकारी भेजे हैं, लेकिन हम समाजवादी डरने वाले नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया ने कहा कि किसानों ने लॉकडाउन में काम कर देश की आर्थिक व्यवस्था बचाई है। सपा की सरकार बनने पर किसानों के हितों में काम होगा। जिनकी नौकरी छीनी उन्हें सम्मान मिलेगा। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा की सरकार में कानून व्यवस्था फेल है। 100 से 112 कर पुलिस का कबाड़ा कर दिया। खाद की चोरी इस सरकार ने की। भाजपा के लोग गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। यह उपयोगी सरकार नहीं अनुपयोगी सरकार है। नाम और रंग बदलने सरकार है। 

2022 में होगी भाजपा की ऐतिहासिक हार
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार एक्सप्रेसवे के किनारे मंडी बनने का कार्य पूरा नहीं कर सकी। जितनी मंडी सपा सरकार ने बनाई उतनी ही आज है। जो सड़कें नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने दीं, उन सड़कों को चौड़ा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रैली सरकारी रैली होती है। सपा की रैली जनता की रैली है। जनता से भाजपा को हटाने का संकल्प लिया है। यह ऐतिहासिक रैली बता रही है कि भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। 

लखीमपुर में कब चलेगा बुलडोजर
लखीमपुर कांड को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार से सवाल किया कि सरकार बताएं लखीमपुर में बुलडोजर कब चलेगा। सबसे अधिक माफिया भाजपा में हैं। योगी पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने मुकदमे वापस लिए। सपा मुखिया ने कहा कि हम सब जातीय जनगणना चाहते हैं। सपा की सरकार बनने के तीन महीने के अंदर जातीय जनगणना कराकर सब को आबादी के अनुसार हक दिलाएंगे। जनसभा के बाद अखिलेश ने विजय यात्रा को एटा के लिए रवाना किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, विधायक करहल सोवरन सिंह यादव, एमएलसी अरविंद यादव, सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमचन्द कश्यप मौजूद रहे।

Loading...

Check Also

हज़ारों नागरिकों ने चुनाव आयोग से हेट स्पीच के लिए पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांसवाड़ा / टोंक : राजस्थान के बांसवाड़ा एवं टोंक में प्रधानमंत्री ...