Breaking News

अचानक गिरी दो मंजिला मकान की छत, बुजुर्ग महिला की दबने से मौत

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक मकान की छत नीचे गिर गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद इलारे में हड़कंप मचा हुआ है।मामला अनवरगंज थाना क्षेत्र के कुली बाजार का है। यहां एक मकान की दूसरी मंजिल पर आशा तिवारी नाम की महिला रहती थी। सोमवार को आशा अपने कमरे में बैठी थी, उसी दौरान पूरी की पूरी छत गिर गई। छत के मलबे समेत आशा दूसरी मंजिल से सीधे नीचे गिर पड़ी और उसके ऊपर गिरे मलबे में वो दब गई।

स्थानीय लोगो ने पुलिस व फायर विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे फायर विभाग के जवानों ने मलबे में दबी आशा को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जंहा उसकी मौत हो गई। स्थानीय पार्षद ने नगर निगम पर आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में कई मकान जर्जर है, जो कभी भी गिर सकते हैं। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद इलारे में हड़कंप मचा हुआ है।मामला अनवरगंज थाना क्षेत्र के कुली बाजार का है। यहां एक मकान की दूसरी मंजिल पर आशा तिवारी नाम की महिला रहती थी।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...