Breaking News

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- बर्बाद कर दींं यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं

.

अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर एक बार फिर तंज कसा है। रविवार को अखिलेश ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। गरीब लोग इलाज के अभाव में मर रहे हैं और भीषण गर्मी के दिनों में हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं।

सपा मुखिया ने कहा कि सरकारी अस्पताल में दवा नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है, जबकि कन्नौज मेडिकल कॉलेज में पीने का पानी तक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कन्नौज के जिला अस्पताल के ‘ब्लड बैंक’ में ‘नेगेटिव ग्रुप ब्लड’ की एक भी यूनिट नहीं बची है। यहां जरूरत पड़ने पर मरीजों को खून के लिए कानपुर और लखनऊ जाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मरीजों को ‘स्ट्रेचर’ और ‘व्हीलचेयर’ तक नहीं मिल रहे हैं। यादव ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार थी तब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था।

अखिलेश यादव ने कहा कि मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा और गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को घर से अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस सेवा 102 शुरू की गई थी। यह अब पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। लोग इलाके के लिए भटक रहे हैं।

यादव ने कहा कि ये सेवाएं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में बर्बाद हो गईं। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों की हितैषी है और भाजपा की ‘नीति और नीयत’ दोनों में खोट है।

 

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...