Breaking News

किसानों से जमीन काॅरपोरेट घरानों को सौंपने की साजिश रच रही सरकार: अखिलेश यादव

अशाेेेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते कृषि क्षेत्र पर संकट के बादल छा गये हैं।

जून माह में आर्थिक सुधार के नाम पर भाजपा की केन्द्र सरकार तीन अध्यादेश लाई थीं। उससे किसानों की दशा के दुर्दशा में बदलने में देर नहीं लगेगी। किसान घाटे में रहकर भी अपने खेत में श्रम करने से नहीं चूकता है।

भाजपा उसके खेत को ही छीन कर काॅरपोरेट घरानों को देने की साजिश कर रही है। वह इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पूंजीनिवेश का भी रास्ता खोल रही है। देश का किसान तब विदेशी कम्पनियों का बंधक बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले किसानों की आय दुगनी करने का और फसल का दाम डेढ़ गुना करने का जो वादा किया उसकी अब चर्चा भी नहीं होती है। उसकी जगह कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की वकालत की जाने लगी है। इसमें किसान का मालिकाना हक भी चला जाएगा।

किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी) मिलना चाहिए पर सरकार इसे दिलाने में पूरी तरह विफल रही है। इसका फायदा बिचैलियों को ही मिलता है। किसान के हिस्से तो क्रय केन्द्रों पर दुर्व्यवहार ही आता है।

भाजपा सरकार अपने किसी भी वादे को निभाना नहीं चाहती है। इसलिए उसने अपने अध्यादेश में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की है कि किसान को कम्पनियां एमएसपी से कम दाम नहीं देंगी?

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने खेती को आवश्यक वस्तु अधिनियम से हटाकर और दूसरे राज्यों में भी फसल बेचने की सुविधा देकर कोई बड़ा उपकार किसानों पर नहीं किया है। जब अपने प्रदेश में ही वे उपेक्षित हैं, साधन विहीन हैं तो वे बाहर कहां बाजार की खोज करने जा सकेंगे?

इसके अलावा आज अधिकांश किसान छोटी जोत वाले हैं वे अपने माल का भण्डारण नहीं कर सकते हैं। बिचैलियों को ही इसका फायदा होगा। वैसे भी प्रदेश में पर्याप्त भण्डारण गृह नहीं है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को पूरी तरह से तबाह करने की साजिश रच रही है। जिससे तंग आकर किसान का मोह खेती किसानी से भंग हो जाए और उनके खेत बड़े कारोबारियों या विदेशी निवेशकों के चुंगल में चले जाना का रास्ता साफ हो जाए।

Loading...

Check Also

एमओबीसी-246 के सफ़ल समापन पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एएमसी सेंटर में परेड आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-246 के सफल समापन पर ...