Breaking News

भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों को एक बार फिर दिया धोखा : अखिलेश यादव

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों को एक बार फिर धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। लगातार बढ़ती महंगाई से खेती का लागत मूल्य काफी बढ़ गया है। सरकार ने तीन साल बाद गन्ना मूल्य सिर्फ 20 रूपये बढ़ाया है। यह गन्ना किसानों के साथ अन्याय और उनका अपमान है। भाजपा किसान विरोधी है। भाजपा सरकार के इस फैसले से किसानों में भारी आक्रोश है। उद्योगपतियों का लाखों करोड़ रूपये कर्ज माफ करने वाली सरकार किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं देना चाहती है। गन्ना किसान लगातार घाटे में जा रहा है। सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि गन्ना किसानों को महंगा बीज, खाद, कीटनाशक खरीदना पड़ता है। उनकी मेहनत, छिलाई, ढुलाई लेकर लागत मूल्य 450 रूपये से ज्यादा बैठता है। इसीलिए समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार गन्ने की कीमत कम से कम 450 रूपये प्रति कुन्तल घोषित करें। इसके साथ ही सरकार गन्ने का बकाया मूल्य तत्काल भुगतान कराये। सरकार खुद स्वीकार कर रही है कि अभी पिछले सत्र का किसानों का सैकड़ों करोड़ रूपया बकाया है। पिछले साल के बकाये का ब्याज समेत तुरन्त भुगतान कराया जाये।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...