Breaking News

दिल्ली में हल्की बौछार पड़ने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह आसमान में आंशिक बदली रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आंशिक बदली रहेगी। शाम या रात में हल्की बूंदाबांदी होने के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

दिल्ली में सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 77 फीसदी दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Loading...

Check Also

लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के खिलाफ वोट कर रही है : अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ / आगरा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा ...