Breaking News

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में दर्दनाक हादसा, प्राइवेट बस में आग लगने के चलते 5 यात्रियों की मौत

अशाेेेक यादव, लखनऊ। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बुधवार सुबह विजयपुरा से बेंगलुरु जा रही निजी कंपनी की बस में आग लगने की वजह से 5 यात्री जिंदा जल गए। यह घटना चित्रदुर्ग जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में 32 यात्री सवार थे और जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 4 पर केआर हल्ली के पास आग लगी। मृतकों में दो बच्चों के साथ एक महिला भी शामिल है। 

बस के इंजन में कोई खराबी आने की वजह से दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर एसपी राधिका ने पहुंची हैं।

घायलों को नजदीक के जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Loading...

Check Also

भाजपा संविधान बदलना चाहती है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / श्रावस्ती / फ़ैजाबाद / सुल्तानपुर / अम्बेडकरनगर : समाजवादी ...