Breaking News

आगरा का किला देखकर मंत्रमुग्ध हुईं राज्यपाल, मुसम्मन बुर्ज से किया ताज का दीदार

आगरा : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार सुबह आगरा के किले का दीदार किया। किले की खूबसूरती देखकर वह मंत्रमुग्ध हो गईं। साथ ही उन्होंने आगरा के ऐतिहासक स्मारकों का भ्रमण भी किया। आगरा किला देखने के दौरान उन्होंने दरबार, नक्काशी, किले के इतिहास की बारीकी से जानकारी ली। आगरा किला में आनंदीबेन पटेल ने एक-एक हिस्से को देखा और जाना। राज्यपाल के साथ इस दौरान पुलिस-प्रशासन मौजूद रहा। उन्होंने मुसम्मन बुर्ज से ताजमहल को भी देखा। साथ ही राज्यपाल ने दयालबाग में राधा स्वामी समाधि का भी दौरा किया। बता दें कि, 11 अक्टूबर को डॉ। भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह है। इसमें भाग लेने के लिए राज्यपाल बुधवार को आगरा पहुंचीं थीं। किला देखने के बाद वे सर्किट हाउस जाएंगी और भोजन के बाद फतेहपुर सीकरी जाएंगी। शाम उनका सर्किट हाउस में लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है। शुक्रवार को खंदारी परिसर में होने वाले डॉ। आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पूर्वाह्न भाग लेंगी। आगरा किला देखने के दौरान उन्होंने दरबार, नक्काशी, किले के इतिहास की बारीकी से जानकारी ली। आगरा किला में आनंदीबेन पटेल ने एक-एक हिस्से को देखा और जाना। राज्यपाल के साथ इस दौरान पुलिस-प्रशासन मौजूद रहा। उन्होंने मुसम्मन बुर्ज से ताजमहल को भी देखा।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...