Breaking News

छपरा -अमृतसर के बीच चलेगी अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेन, नई दिल्ली – झांसी ताज एक्स० आगरा छावनी तक

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे, छपरा -अमृतसर के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 05005/05006 का संचालन निम्नानुसार करेगी :-
05005/05006 छपरा -अमृतसर- छपरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (कुल 02 फेरे)
05005 छपरा -अमृतसर स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 23.06.2023 को छपरा से पूर्वाहन 10:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09.30 बजे अमृतसर पहूँचेगी | वापसी दिशा में 05006 अमृतसर- छपरा स्पेशल दिनाँक 24.06.2023 को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 01.00 बजे छपरा पहुंचेगी।
सामान्य श्रेणी के अनारक्षित डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सीवान, भटनी, देवरिया, गोरखपुर ,खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जं०, बुढ़वल, सीतापुर जं०, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर जं०, यमुनानगर जगाधरी, अम्बाला कैंट, लुधियाना जं०, जलंधर सिटी तथा ब्यास स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ताज एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द, अब आगरा छावनी तक

PRO दीपक कुमार ने बताया कि मुरैना स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलगाड़ी संख्या 12279/12280 नई दिल्ली – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस दिनाँक 23.06.2023 से 25.06.2023 तक अपनी यात्रा आगरा छावनी पर समाप्त करेगी / से प्रारम्भ करेगी । यह रेलगाड़ी आगरा छावनी- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

Loading...

Check Also

लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के खिलाफ वोट कर रही है : अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ / आगरा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा ...