Breaking News

HPBOSE 10th Result 2019: जारी हुआ हिमाचल बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट, 60.79 % छात्र हुए सफल

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया है। इस बार हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट (himachal board 10th result) में 60.79 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा (HP Board Class 10th Exam) में शामिल होने वाले छात्र एचपीबीओएसई (HPBOSE) की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2019 (HPBOSE 10th Results 2019) चेक कर सकते हैं। हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019 में हमीरपुर के अथर्व ठाकुर ने टॉप किया है। अथर्व ठाकुर 700 में से 691 अंक प्राप्‍त राज्य में 10वीं में पहला स्थान हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 7 मार्च से 20 मार्च 2019 तक किया था। बोर्ड ने 10वीं क्लास की परीक्षा के लिए प्रदेश में 980 परीक्षा केंद्र बनाए थे। हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019 में हमीरपुर के अथर्व ठाकुर ने टॉप किया है। अथर्व ठाकुर 700 में से 691 अंक प्राप्‍त राज्य में 10वीं में पहला स्थान हासिल किया है।हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019 (HPBOSE 10th Results 2019) ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर दिए हुए HPBOSE 10th Results 2019 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद छात्र को अपना रोल नंबर भरकर संबिट करें।
  • इसके बाद रिजल्ट खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
Loading...

Check Also

अनुष्का ने इंटरमीडिएट में 89.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का मान बढ़ाया

अनुष्का शर्मा सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : कैनोसा स्कूल, फरीदीनगर की छात्रा अनुष्का शर्मा ...