Breaking News

Dhanteras 2018: इस धनतेरस पर अपने घर खरीदकर लाएं ये चीजे, लक्ष्मी की कृपा से होगी धनवर्षा

धनतेरस (Dhanteras 2018) का त्यौहार दिवाली से तीन दिन पहले मनाया जाता है। इस बर धनतेरस 5 नवंबर को है इसमें लोग जमकर खरीद दारी करते हैं।  पर लोगों को खरीददारी के नियम नहीं मालूम होते हैं। धनतेरस पर लोग स्टील, एलूमिनियम, लोहा, प्लास्टिक, कांच और चीनी की वस्तुएं खरीद लेते हैं। पर आपको बता दें कि धनतेरस पर इन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। धनतेरस पर लोहा और कांच खरीदना अशुभ होता है। ऐसे ही हम आपको वो चीजें खरीदनी चाहिए जो धनवर्षा करें या बरकत लेकर आएं। धनतेरस के दिन धातु की वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए हम बता रहे हैं इस धनतेरस आप अपने घर क्या खरीदकर लाएं….
सोना- धनतेरस पर सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। सोना यूं ही भी सबसे शुभ और सबसे श्रेष्ठ धातु मानी गई है। इसलिए धनतेरस पर सोना अवश्य खरीदना चाहिए।
चांदी- चांदी सबसे शीतल और पवित्र धातु मानी जाती है। चांदी को खरीदना शुभ माना जाता है धनतेरस पर खरीदें तो गुणवत्ता का ध्यान रखें।
पीतल- धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस पर अगर आर्थिक हालात के अनुसार सोना और चांदी लेना संभव न हो तो पीतल खरीदें। पीतल सबसे अच्छी धातु मानी गई है। पीतल के बर्तन घर में समृद्धि लाते हैं। पूजा के बर्तन भी पीतल के खरीदें।
तांबा- धनतेरस पर तांबे के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। तांबे पूजा के बर्तन बहुत शुभ होते हैं। तांबे का लोटा,दीपक और पूजा की थाली हमेशा घर में होनी चाहिए। तांब जितना पूजा के लिए शुभ है उतना ही सेहत के लिए भी। तांबे के बर्तन में पानी पीने से सेहत अच्छी रहती है।
कांसा- धनतेरस पर लोगों को कांसे की वस्तुएं भी खरीदनी चाहिए। कांसे के बर्तन भी ले सकते हैं। कांसा भी शुद्ध वस्तुओं में आते हैं।
मिट्टी- धनतेरस और दिवाली जैसे त्यौहारों पर ही नहीं बल्कि हमेशा भारतीय जीवन में  मिट्टी के बर्तन और वस्तुएं शुभ मानी जाती हैं। सबसे सस्ती, शुभ और शुद्ध वस्तुएं मिट्टी की ही होती हैं। मिट्टी का करवा और बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

Loading...

Check Also

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ‘श्रीमद रामायण’ ‘श्री राम रथ’ लेकर कानपुर पहुंचा !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर : मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के धार्मिक और साहसी ...