Breaking News

दिवाली 2018: दिवाली पर इन मंत्रों से करें माँ लक्ष्मी की पूजा, होगी धन की प्राप्ति

दिवाली धन प्राप्ति के उपाय और अधिक कारगर हो जाते हैं जब उन्हें सही विधि से सिद्ध किया जाता है। इसकी वजह यह है कि दिवाली के दिन महालक्ष्मी के प्रकट होने से ऐसे योग बनते है। जिनमें मनुष्य यदि धन प्राप्ति के लिए थोड़ा भी प्रयास करें तो मां लक्ष्मी की कृपा से उस पर धन वर्षा अवश्य होती है। इस साल दिवाली (Diwali 2018) 7 नवंबर, बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिवाली 2018 की स्पेशल रिपोर्ट में जानिए एक ऐसा मंत्र जिन्हें यदि आप दिवाली की रात जपेंगे तो सालभर घर में इतना धन आएगा कि संभाल नहीं पाओगे। आइए जानते है दिवाली की रात का धन प्राप्ति मंत्र-
दिवाली धन प्राप्ति मंत्र
ॐ नमो पद्मावती पद्मनये लक्ष्मी दायिनी वांछाभूत प्रेत
विंध्यवासिनी सर्व शत्रु संहारिणी दुर्जन मोहिनी ऋद्धि-सिद्धि
वृद्धि कुरू कुरू स्वाहा। ॐ क्लीं श्रीं पद्मावत्यैं नमः।

यह धन प्राप्ति का अचूक मंत्र है। माता महालक्ष्मी के इस मंत्र को जपने से कभी धन का अभाव नहीं होता है। इस मंत्र का जाप दिवाली की अर्द्धरात्रि को किया जाता है। अगर दिवाली पर नहीं कर सकें तो शनिवार या रविवार से इस मंत्र की जाप अवश्य करें। इस मंत्र को जपने के लिए साधक को लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। साथ ही ध्यान दें कि पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाला अधिकतर सामान भी लाल रंग का हो। यदि दीपावली की रात्रि को इस मंत्र की 21 माला फेरे तो व्यापार में उन्नति एवं आर्थिक सफलता प्राप्त होती।
दिवाली सर्व कार्य सिद्धि मंत्र
ॐ नमो महादेवी सर्वकार्य सिद्धकारिणी जो पाती पूरे
विष्णु महेश तीनों देवतन मेरी भक्ति गुरु की शक्ति श्री
गुरु गोरखनाथ की दुहाई फुरोमंत्र ईश्वरो वाचा।

आर्थिक, व्यावसायिक और व्यापारिक दृष्टि से किसी भी प्रकार की सफलता तथा उन्नति के लिए इस मंत्र का प्रयोग किया जा ता है। 31 माला मंत्र जप करने पर यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। दीपावली की रात्रि को इस मंत्र का प्रयोग किया जाता है। किसी भी प्रकार की माला का प्रयोग साधक कर सकता है। आसन किसी भी प्रकार हो सकता है। यदि रात्रि में इस मंत्र को सिद्ध किया जाए तो विशेष सफलता प्राप्त होती है।

Loading...

Check Also

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ‘श्रीमद रामायण’ ‘श्री राम रथ’ लेकर कानपुर पहुंचा !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर : मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के धार्मिक और साहसी ...