Breaking News

Australian open 2022 : राफेल नडाल ने 21वां ग्रैंड स्लैम जीतकर रचा इतिहास, 5 घंटे से ज्यादा चले मैच में डेनिल मेदवेदेव को हराया

Australian open 2022 : ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर राफेल नडाल ने इतिहास रच दिया है। 35 साल के स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी दुनिया में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले प्लेयर बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में 25 साल के रूसी स्टार डेनिल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले संघर्ष में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हरा दिया। यह नडाल के करियर का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन और ओवरऑल 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। फाइनल मुकाबला 5 घंटे और 24 मिनट तक चला।

मेदवेदेव ने शुरुआती दो सेट 6-2, 7-6 से अपने नाम कर लिए। इसके बाद उन्होनें ने वापसी करते हुए अगले दो सेट 6-4, 6-4 से जीतकर मैच बराबर कर दिया। इसके बाद पांचवां सेट भी दोनों के बीच काफी रोमांचक रहा, जिसमें नडाल ने 7-5 से बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

नडाल इसके साथ ही ग्रैंड स्लैम के 145 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए। उन्होंने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ा। इन दोनों के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम टाइटल हैं।

Loading...

Check Also

बाबूराम यादव बैडमिटंन चैम्पियनशिप – 2023 का शुभारंभ………..

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबराम यादव बैडमिटंन चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय ...