Breaking News

40 राजनैतिक दलों के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव

लखनऊ : आगामी लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन होने की संभावनाएं दिखायी दे रहे है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दावा कर रहे हैं कि सपा और बसपा का गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा। हालाँकि अब तक बसपा की तरफ से इस बारे में कोई भी रुख साफ नहीं हो सका है। इस बीच सपा के बागी और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाते हुए कई दलों से गठबंधन कर लिया है। शिवपाल यादव की नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने यूपी में 40 दलों से गठबंधन कर लिया है।ये सभी दल शिवपाल यादव संग मिलकर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के दफ्तर में एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में प्रगतिशील सपा के साथ गठबंधन में शामिल सभी दलों के पदाधिकारियों ने शिवपाल यादव से मुलाकात की। दारुलशफा के कॉमन हॉल में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय ने प्रेसवार्ता करते हुए 40 दलों के गठबंधन का एलान किया। समाजवादी पार्टी से अलग होकर अब शिवपाल सिंह यादव पूरी तरह चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।

वे यूपी के जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और संगठन को मजबूत कर रहे हैं। शिवपाल यादव का दावा है कि लोकसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया लोगों के सामने एक नया विकल्प बनकर उभरेगी। इसके अलावा शिवपाल यादव अपनी पार्टी में दूसरे दलों के असंतुष्ट नेताओं को शामिल कर रहे हैं। सपा के असंतुष्ट नेता बड़ी संख्या में प्रसपा का दामन थाम रहे हैं।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...