Breaking News

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस , लोकप्रिय पर्यटन स्थल शिमला और मनाली में बारिश हुई

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के कारण राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लोकप्रिय पर्यटन स्थल शिमला और मनाली में बारिश हुई। वहीं, किन्नौर जिले के हिल स्टेशन कल्पा और चितकुल व लाहौल एवं स्पीति में इस सीजन की सबसे अधिक बर्फ पड़ी।मनाली में राज्य में सबसे अधिक 40 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी शिमला में हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। केलांग में 32 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई,,यहां तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राज्य में सबसे अधिक 4.2 सेंटीमीटर बर्फबारी कल्पा में हुई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मनाली से 52 किलोमीटर दूर रोहतांग र्दे पर बर्फबारी हुई। धर्मशाला कस्बे में पांच मिलीमीटर तक बारिश हुई और यहां का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, डलहौजी में 10 मिलीमीटर बारिश हुई और तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लोकप्रिय पर्यटन स्थल शिमला और मनाली में बारिश हुई। वहीं, किन्नौर जिले के हिल स्टेशन कल्पा और चितकुल व लाहौल एवं स्पीति में इस सीजन की सबसे अधिक बर्फ पड़ी। राज्य की राजधानी शिमला में हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। केलांग में 32 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई।

Loading...

Check Also

आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने फिर से लहराया परचम

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, रेणुकूट। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के कक्षा बारहवीं के छात्रों ने एक ...