Breaking News

हरियाणा: दिनभर छाए रहे बादल, मौसम विभाग ने जारी तेज बारिश की चेतावनी

हरियाणा: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को हरियाणा में दिनभर बादल छाए रहे और शीत लहर चलती रही। करीब चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति रही और शुक्रवार का दिन सीजन का सर्वाधिक ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। सात फरवरी तक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने पांच और छह फरवरी को तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम में बदलाव गुरुवार से ही शुरू हो गया था। शुक्रवार को जहां कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई, वहीं अधिकतर जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। इसी के साथ तेज और बर्फीली हवाएं चलती रहीं।

हालात यह रहे कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन में रात जैसी कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। हिसार, रोहतक, भिवानी आदि जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम रहा। जब दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम और रात का तापमान 8-9 डिग्री कम होता है तो यह कोल्ड डे कहलाता है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों पहाड़ों में हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ से यह स्थिति बनी। बादलों के साथ ही शुक्रवार को 3.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलीं। वहीं, वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने से हवाओं के संपर्क में आने से लोगों को दिन में तेज सर्दी का अहसास हुआ। आमतौर पर मौसम खुश्क रहेगा। सुबह और देर रात कहीं हल्की व कहीं गहरी धुंध संभावित है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा। प्रदेश में सात तक बादल छाए रहेंगे।

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...