Breaking News

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय : जानें क्या है स्ट्रेच मार्क्स हटाने की विधि

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के घरेलू उपाय बहुत सारे हैं, लेकिन महिलाओं को इस बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है। इसलिए अक्सर वो बाजार में मिलने वालीस्ट्रेच मार्क्स हटाने की क्रीम और ऑयल्स का इस्तेमाल करती हैं। जिनके कई बार शरीर पर साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। जो बेहद अजीब लगते हैं। स्ट्रेच मार्क्स की वजह से कई बार महिलाएं अपने मनपसंद कपड़ें भी नहीं पहन पाती हैं। अगर आप भी जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से परेशान रहती हैं, तो ऐसे में आज हम आपको पेट और कमर से वजन बढ़ने के बाद त्वचा में आए खिंचाव या प्रेग्नेंसी के बाद स्किन पर बने स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए खास घरेलू उपाय बता रहे हैं,जिन्हें अपनाकर आप अपनी पेट और कमर पर पड़े जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकती हैं।
ये हैं स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के घरेलू उपाय…
1.स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के घरेलू उपाय एलोवेरा 
ताजे एलोवेरा जेल में, 5 विटामिन ए और 10 विटामिन ई के कैप्सूल के मिलाएं और स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाते हुए हल्के हाथ से मसाज करें। फिर लगभग 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
2.स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के घरेलू उपाय- ऑयल मसाज रहेगी फायदेमंद
अगर आप स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए घरेलू उपाय करना चाहती हैं, तो ऐसे में जोजोबा तेल,बादाम का तेल या अरंडी के तेल की नियमित रूप से हल्के हाथों से मसाज करना फायदेमंद रहेगा।
3.स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के घरेलू उपाय- बेकिंग सोडा
स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में बेकिंग सोडा बेहद फायेदमंद रहता है। बेकिंग सोडा से स्ट्रेच मार्क्स से हटाने के लिए आपको एक बॉउल में एक चम्मच बेकिंग सोडा, नींबू का रस मिलाएं और स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर, क्लिंग रेप से ढक लें, फिर लगभग 30 मिनट तक या सूखने के लिए ऐसा ही छोड़ दें। बेकिंग सोडा के मिश्रण के सूखने पर गुनगुने पानी से साफ कर लें।
4. स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के घरेलू उपाय- शरीर को हाइड्रेटेड रखें
अगर आप बिना किसी क्रीम या तेल का उपयोग करें ही स्ट्रेच मार्क्स को दूर करना चाहती हैं, तो ऐसे में आपको हमेशा अपने शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए, क्‍योंकि ज्यादा पानी पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है और त्वचा के रोमछिद्रों को कुदरती रूप से पोषण मिलता है। जिससे स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।
5. स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के घरेलू उपाय- हल्दी से करें दूर 
हल्दी एंटीसेप्टिक, एंटीबायोटिक होने की वजह से ये शरीर की कई सारी बीमारियों को दूर करने में सहायक होती है, लेकिन क्या आपको पता है हल्दी से स्ट्रेच मार्क्स भी दूर किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको एक बॉउल में एक चम्मच हल्दी पाउडर और ताजा क्रीम को मिक्स करें।
फिर इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और लगभग 20-25 मिनट के लिए सूखने दें। हल्दी के मिश्रण के सूखने पर स्ट्रेच मार्क्स की जगह को गर्म पानी से साफ कर लें और मॉश्चराइजर का उपयोग जरूर करें। स्ट्रेच मार्क्स से जल्दी छुटकारा पाने के लिए इस प्रक्रिया को दिन में 2 बार दोहराएं।

Loading...

Check Also

अराजकता की भेंट चढ़ती यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था, कभी डॉक्टर पिटते तो कभी मरीज और तीमारदार !

अब स्वास्थ्य मंत्री के जिले में मरीज की मौत के बाद अस्पताल कर्मी से मारपीट, ...