Breaking News

सोनिया गांधी से मिली आप विधायक अलका लांबा, कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की बागी विधायक अलका लांबा ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिसके बाद से ये अटकलें तेज हो गई हैं वह जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। चांदनी चौक से विधायक अलका ने सोनिया से उनके आवास पर मुलाकात की, हालांकि उन्होंने अभी कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। मुलाकात के बाद अलका ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि संप्रग की प्रमुख और धर्मनिरपेक्ष विचारधारा की एक बड़ी नेता भी हैं। देश के मौजूदा हालात पर उनसे लंबे समय से चर्चा बाकी थी।

                                             आप विधायक अलका लांबा

आज मौका मिला तो उनसे हर मुद्दे पर खुलकर बात हुई। उन्होंने कहा कि राजनीति में ये विमर्श का दौर चलते रहता है और चलते रहना चाहिए। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी से पिछले कई महीनों से नाराज चल रही अलका कई मौकों पर कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं की तारीफ करती नजर आईं हैं। वह पहले भी एनएसयूआई और कांग्रेस में रह चुकी हैं। बीते काफी समय से आम आदमी पार्टी से बगावत के संकेत दे रही लांबा ने रविवार को एक ट्वीट करके सीएम अरविंद केजरीवाल पर सीएटीएस कर्मचारियों की भूख हड़ताल को लेकर निशाना साधा था और कहा था कि सत्ता का नशा कही आप को न ले डूबे।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...