Breaking News

सुना है वो भाजपा के गांव-गांव जाकर आशीर्वाद लेगी, जिसने जनता की सांस छीन ली पर ऑक्सीजन नहीं दी: अखिलेश यादव

अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज शुक्रवार को ट्वीट के जरिये भाजपा पर तीखा व्यंग्यवाण चलाया है। उन्होंने कहा कि जिसने ऑक्सीजन नहीं दी और जनता की सांस छीन ली, वे आज जनता का आशीर्वाद लेंगे।

सपा सुप्रीमो ने ट्वीट में लिखा है कि सुना है वो भाजपा के गांव-गांव जाकर आशीर्वाद लेगी, जिसने जनता की सांस छीन ली पर ऑक्सीजन नहीं दी। महंगे सिलेंडर से चूल्हे बुझा दिए, महंगी बिजली से घरों में अंधेरा कर दिया।

किसान-मजदूर, महिला, शिक्षक, युवा, दलित, पिछड़े सबका उत्पीडऩ किया। काम-रोजगार दिया नहीं, रोजी-रोटी और छीन ली। अब उन्हें आशीर्वाद चाहिए क्योंकि अब चुनाव फिर करीब है।

Loading...

Check Also

चार चरणों के चुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गयी है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...