Breaking News

साउथ अफ्रीका में मम्मी-पापा संग चिल करते दिखे छोटे नवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर जल्द ही 2 साल के होने वाले है। इस बार करीना-सैफ अपने बेटे का बर्थडे साउथ अफ्रीका में सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीते दिनों ही दोनों बेटे संग साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए थे। वहीं अब हाल ही में साउथ अफ्रीका से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में तैमूर मम्मी करीना का हाथ थामें दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीरें तैमूर पापा सैफ के साथ मस्ती करते नदर आ रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, 20 दिसंबर को नन्हें तैमूर 2 साल के हो जाएंगे।

बीेते दिनों पटौदी खानदान ने लाडले का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें कपूर परिवार से लेकर बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे। नन्हें तैमूर अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में काफी खुश दिखे। बता दें कि तैमूर की एक तस्वीर 1500 रुपए में बिकती है। इस बात की जानकारी खुद सैफ ने करण के चैट शो में दी थी। याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्ट जारी की है, जिसमें तैमूर का नाम भी शामिल है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में अब तक तैमीर के माता- पिता करीना और सैफ भी जगह नहीं बना पाए हैं। बता दें कि इस लिस्ट में पीएम मोदी का नाम पहले नंबर पर है । वहीं तैमूर ने 10वां स्थान हासिल किया। तैमूर इतनी कम उम्र में ही अपनी पॉपुलैरिटी से देश के प्रधानमंत्री को टक्कर दे रहा है। लोग तैमूर को इतने दीवाने हो गए हैं कि अब मार्केट में उसका स्फाॅट टाॅय भी उतार दिया है।

उनकी क्यूटनेस, उनकी हंसी, उनका रोना, मीडिया पर्सन को हाय कहते हुए रिएक्शन देना यह सब कुछ सोशल मीडिया पर फैन्स काफी पसंद करते हैं। बता दें कि जब से नन्हें तैमूर का जन्म हुआ है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं।

Loading...

Check Also

अंशुल की हैट्रिक : गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी ने बनाई श्रोताओं की फेवरेट प्लेलिस्ट में जगह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग एक म्यूजिकल जीनियस हैं ...