Breaking News

सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर राज्यपाल राम नाईक ने किया प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक शनिवार सुबह हजरतगंज कोतवाली के पास स्थित जिलाधिकारी आवास के सामने बने सरोजिनी नायडू पार्क में प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, मेयर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी भी रहे मौजूद। राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि सरोजिनी नायडू प्रथम राज्यपाल थी। राज्यपाल ने कहा कि आज के दिन 2 मार्च 1949 का दिन इतिहास में सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। राजनीतिक कार्यकर्ता, महिला अधिकारों की समर्थक, स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू को उनकी प्रभावी वाणी और ओजपूर्ण लेखनी के कारण ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ कहा जाता था।

उनका जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में जन्मीं सरोजिनी के पिता अघोरेनाथ चट्टोपाध्याय हैदराबाद के निजाम कॉलेज में प्रिंसिपल थे। बता दें कि सरोजिनी ने यूनिवर्सिटी आफ मद्रास के अलावा लंदन के किंग्स कॉलेज और उसके बाद कैंब्रिज के गिरटन कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने देश की आजादी के संघर्ष में शिरकत की और आजादी के बाद उन्हें यूनाइटेड प्रोविंसेज (आज का उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल बनाया गया। उन्हें देश की पहली महिला राज्यपाल होने का भी गौरव हासिल है। उनकी लेखनी ने भी देश के बुद्धिजीवियों को प्रभावित किया। 12 साल की उम्र में ही सरोजिनी नायडू ने मैट्रिक की परीक्षा पास कर ली थी। उनके पिता की ख्वाहिश थी कि वह गणितज्ञ या फिर वैज्ञानिक बनें, लेकिन नायडू का सपना तो कुछ कवयित्री बनने का ही था।

Loading...

Check Also

पहले चरण की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के रुझान एवं कम प्रतिशत से सीएम योगी परेशान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सहारनपुर : कल पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ ...