Breaking News

समाजवादी पार्टी मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये की देगी सहायता

अशाेेेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के औरैया में दिल दहला देने वाली घटना में 24 मजदूरों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते कहा कि सपा मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये की सहायता देगी।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार से मृतकों के परिजनों को दस लाख रूपये दिये जाने की मांग करते हुये कहा ऐसे हादसे मजदूरों की हत्या है। भाजपा को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिये। कुछ लोग सब कुछ जानकर, सब कुछ देखकर मौन साधे है। इसमें ऐसे है जो अपना घर चलाते है।

अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट कर कहा “उप्र के औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी अधिक ग़रीब प्रवासी मज़दूरों की मौत पर अवर्णनीय दुख। घायलों के लिए दुआएँ। सब कुछ जानकर… सब कुछ देखकर भी… मौन धारण करने वाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं। ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं।”

अखिलेश यादव ने कहा “घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों के मारे जाने की ख़बरें दिल दहलानेवाली हैं। मूलत: ये वो लोग हैं जो घर चलाते थे। इसलिए समाजवादी पार्टी प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 लाख रु की मदद पहुँचाएगी। नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए निष्ठुर भाजपा सरकार भी प्रति मृतक 10 लाख रु की राशि दे।”

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...