Breaking News

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी की हुंकार, कहा- समाजवाद के नाम पर वंशवाद को बढ़ाया गया

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कन्नौज से बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने समाजवाद के नाम पर वंशवाद को बढ़ाया है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि हमें कन्नौज, इटावा और मैनपुरी से वंशवाद को उखाड़ फेंकना है। योगी ने मोदी सरकार का बखान करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। साथ ही कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश उचाईयों को छू रहा है।

योगी ने कन्नौज की जनता से बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक को अधिक से अधिक मत देकर विजयी बनाने की अपील की है। बता दें कि कन्नौज लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी के रूप में सपा की डिंपल यादव चुनाव मैदान में है। कन्नौज लोकसभा सीट सपा का गढ़ माना जाता है। बीजेपी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी सभा को संबोधित करने आए हैं। हमें कन्नौज, इटावा और मैनपुरी से वंशवाद को उखाड़ फेंकना है। योगी ने मोदी सरकार का बखान करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। साथ ही कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश उचाईयों को छू रहा है। योगी ने कन्नौज की जनता से बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक को अधिक से अधिक मत देकर विजयी बनाने की अपील की है। बता दें कि कन्नौज लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी के रूप में सपा की डिंपल यादव चुनाव मैदान में है।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...