Breaking News

सपने में ही बनेगी सपा की सरकार: डॉ. दिनेश शर्मा

अशाेक यादव, लखनऊ। भिनगा में गुरुवार को प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार सिर्फ सपने में ही बनेगी। प्रथम और द्वितीय चरण के मतदान से साफ हो गया है।

श्रावस्ती जिले के भिनगा विधान सभा से भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सेन चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। गुरुवार भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सभा को संबोधित करने पहुंचे। भीड़ देखकर उप मुख्यमंत्री काफी खुश दिखे। उन्होंने सरकार की योजना के बारे में बताया। इसके बाद अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार भाजपा को वर्ष 2017 चुनाव से अधिक सीट मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जनता ने पहले और द्वितीय चरण के चुनाव में साफ कर दिया है कि भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा ने मिलकर भाजपा को हराने की रणनीति बनाई थी, वह पूरी तरह से जनता ने विफल कर दिया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार बनाने का सपना अखिलेश यादव देख रहे हैं। लेकिन सपने में ही उनकी सरकार बनेगी, धरातल पर भाजपा ही सरकार बनाएगी।

दिनेश शर्मा ने कहा कि एआईएमआईएम भी चुनाव में वोट कटवा है। पहले सपा के साथ न करते हुए भी अब बैक डोर से सुहासपा से गठबंधन कर चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं, लेकिन कुछ सफल नहीं होने वाला है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सेन चौधरी, रणवीर सिंह, विधायक रामफेरन पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...