Breaking News

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वाहन रहेंगे प्रतिबंधित, तैयारियों में जुटा प्रशासन

मथुरा: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के बाद आज मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। लाखों भक्तों ने इसमें शामिल होने के लिए डेरा डाल दिया है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई मंत्री भी मथुरा आ रहे हैं। यह पहला मौका है जब अयोध्या में दीपोत्सव और बरसाना में रंगोत्सव के बाद मथुरा में श्रीकृष्णोत्सव को प्रदेश सरकार भव्यता के साथ मना रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहली बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने आ रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री करीब साढ़े तीन घंटे तक मथुरा में रहेंगे। वो यहां 35 मिनट तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। दही-हांडी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनके कई कैबिनेट सहयोगी भी साथ होंगे। इस खास आयोजन पर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली को भव्यता के साथ सजाया गया है। देश-विदेश से लाखों भक्त भी मथुरा में डेरा डाले हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान की तरफ वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शहर में वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहनों का डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर वाहन श्रीकृष्ण जन्मस्थान की तरफ प्रतिबंधित किए गए हैं। यह व्यवस्था शनिवार की सुबह से शुरू होकर जन्मोत्सव तक यथावत रहेगी।

इन मार्गों से जा सकेंगे वाहन
– वृंदावन के लिए वाहन भूतेश्वर चौराहे, गोवर्धन चौराहे, गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी होते हुए वृंदावन जा सकेंगे।
– गोवर्धन चौराहे से शहर में वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा।
– मसानी चौराहे से आने वाले वाहन गोकुल रेस्टोरेंट और गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर होकर निकल सकेंगे।
– भरतपुर गेट से डीग गेट की तरफ जाने वाले सभी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
यहां वाहन हो सकेंगे पार्क
पीएमवी पॉलीटेक्निक के पास मैदान, मैथोडिस्ट हॉस्पिटल के सामने प्लाट, कल्याण करोति के पास प्लाट, पोतरा कुंड, फायर सर्विस भूतेश्वर स्टेशन, नए बस स्टैंड रेलवे जमीन, धौली प्याऊ से स्टेट बैंक पर रेलवे ग्राउंड, सेठ बीएन पौद्दार स्कूल, रामलीला ग्राउंड सदर बाजार, जीआइसी कॉलेज, श्याम अहेरिया के खाली प्लाट गोकुल रेस्टोरेंट के पास, राधा वैली से आगे रौमेक्स इंटर नेशनल स्कूल के सामने खाली प्लाट, डा. शीला शर्मा कैंसर हॉस्पिटल के बराबर में मुकेश अग्रवाल का खाली प्लाट।

Loading...

Check Also

चार चरणों के चुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गयी है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...