Breaking News

शीतलहर के साथ हुई दिल्ली की सुबह, 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा

दिल्ली: दिल्ली में बुधवार सुबह की शुरुआत शीतलहर के साथ हुई। पारा गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस सर्दी में सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल यह अभी तक का सबसे कम तापमान है। राष्ट्रीय राजधानी पिछले कुछ दिनों से शीतलहर की चपेट में है। 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 28 दिसंबर के बाद पारा गिरकर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को दिनभर साफ आसमान रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।  मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी ठंड ने अपने तेवर ढीले नहीं किए। हालांकि बीते सोमवार के मुकाबले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। हालांकि, दिन के तापमान में गिरावट के कारण कंपकंपी का अहसास होता रहा। आने वाले दिनों में ठिठुरा देने वाली सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बीते दो सालों में 23 दिसंबर को इतना कम तापमान नहीं दर्ज किया। दिल्ली में जाफरपुर केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक ठंडा रहा। जबकि मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में तापमान में थोड़ी राहत रही। यहां अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

Loading...

Check Also

हर्ष बवेजा ने आरईसी लिमिटेड के निदेशक ( वित्त ) का कार्य-भार ग्रहण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : बुधवार 15 मई को मंत्रिमण्डलीय नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा अनुमोदन ...