Breaking News

शादी में पटाखों का इस्तेमाल कर बुरी फंसी प्रियंका, लोग बोले- अब कहां गया आपका ज्ञान

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीते दिन यानि 2 दिसंबर को हिन्दू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी के लिए उम्मेद भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया। हाल ही में इस शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रियंका ने शनिवार को निक के साथ कैथोलिक रीति रिवाज से निक से शादी की थी। उस दौरान जोधपुर में जमकर आतिशबाजी भी हुई थी। जैसे ही जोधपुर में हुई आतिशबाजी की तस्वीरें और वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुईं लोगों ने इसका विरोध किया और प्रिंयका को ट्रोल करना शुरु कर दिया। सोशल मीडिया पर प्रियंका की उस बात को लेकर ट्रोल किया रहा है, जिसमें उन्होंने दिवाली के मौके पर फैंस को पटाखे चलाने से मना किया था। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने फैंस से अपील की थी कि वे वातावरण का ख्याल रखें। प्रियंका ने वीडियो में कहा था कि प्लीज मेरे बी सेहत का ख्याल रखें। दिवाली पर पटाखों को स्किम करें। यह त्योहार रोशनी, मिठाई खाने और प्यार बांटने का है न कि प्रदूषण फैलाने का।  खबरों की मानें तो प्रियंका- निक की शादी के बाद 2 रिसेप्शन होंगे। जहां एक रिसेप्शन मुंबई में दिया जाएगा। हालांकि मुबंई में होने वाले रिसेप्शन की अभी तक कोई भी डेट सामने नहीं आईं। वहीं दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में 4 दिसंबर को होगा। वहीं कहा जा रहा है कि दिल्ली के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते हैं। बता दें कि प्रियंका की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी के साथ-साथ चूड़ा सेरेमनी भी बेहद खास रही। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रियंका के अंकल ने उन्हें 21 चूड़ियां तोहफे में दी हैं। वहीं अब शादी की अपडेट्स मिलने के बाद अब फैंस को निकयांका की शादी की तस्वीरों का बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि उनकी मेहंदी और संगीत की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Loading...

Check Also

शेमारू उमंग के पहले ओरिजिनल शो ‘किस्मत की लकीरों से’ ने पूरे किए 500 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू एंटरटेनमेंट के प्रमुख एफटीए चैनल, शेमारू उमंग, मूल प्रोग्रामिंग ...