Breaking News

शादी के 9 महीने बाद फिर सोनम ने बदला नाम, फिल्म जोया से जुड़ा है कनेक्शन

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो सोनम फिर अपना नाम बदल लिया है। यह दूसरी बार है जब सोनम ने अपना नाम बदला है। इससे पहले उन्होंने शादी के बाद अपना नाम बदला था। सोनम के नाम बदलने से सभी चौंक गए कि आखिरी क्यों सोनम ने अपना नाम बदला। जहां शादी के बाद सोनम ने अपना नाम सोनम कपूर से सोनम के अहूजा किया था वहीं अब उनका यह नाम पिछले नाम से बिलकुल अलग है। सोनम ने अब अपना नाम जोया सोलंकी कर लिया है। दरअसल, सोनम इसके जरिए अपनी आगामी फिल्म श्द जोया फैक्टर को प्रमोट कर रही है। सोनम जल्द ही द जोया फैक्टर में नजर आएंगी। जिस वजह से उन्होंने अपना नाम बाद का जोया सोलंकी कर दिया है।

सोनम कपूर ने अपने नाम में बदलाव सोशल मीडिया पर किया है। फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान लीड रोल में हैं। दलकीर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर चुके हैं। फिल्म की बात करें तो यह अनुजा चौहान के बेस्ट सेलिंग नॉवल पर बेस्ड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म जोया सोलंकी नाम की एक राजपूत लड़की की कहानी है। यह लड़की अपनी एडवरटाइजिंग एजेंसी में काम करते हुए इंडियन क्रिकेट टीम से मिलती है और 2010 क्रिकेट वर्ल्ड के दौरान उनका लकी चार्म बन जाती है। बता दें कि हाल ही में हाल ही में सोनम की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा रिलीज हुई थी। यह फिल्म लेस्बियन रिलेशनशिप पर बेस्ड थी। फिल्म में सोनम के अलावा राजकुमार राव, अनिल कपूर और जूही चावला लीड रोल में थे।

Loading...

Check Also

शेमारू उमंग के पहले ओरिजिनल शो ‘किस्मत की लकीरों से’ ने पूरे किए 500 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू एंटरटेनमेंट के प्रमुख एफटीए चैनल, शेमारू उमंग, मूल प्रोग्रामिंग ...