Breaking News

शादी के बाद दीपिका के लुक को देख भड़के लोग, कहा-पति रणवीर की तरह बनती जा रही

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को इटली को लेक कोमो में शादी की। शादी के बाद दोनों क्लालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में दोनों स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स को अटेंड करने पहुंचे। दीपवीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने लुक्स को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। दरअसल, दीपिका ने अवॉर्ड्स शो के दौरान ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं दीपिका का लुक फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने दीपिका को ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि दीपिका प्लीज अपने स्टाइलिस्ट को बदल दो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा इंसानों वाले कपड़े पहन लिया करो दीपिका…रणवीर के साथ रहकर तुम भी उसकी तरह ही बनती जा रही हो।
एक यूजर ने लिखा- पुरानी हवेली या वीराना जैसी फिल्म के सीक्वल में काम मिल गया है क्या? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे तुम्हें देखकर रोना आ रहा है। बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो के विला देल बलबियानेलो में शादी की थी। इनकी शादी में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल हुए थे। दोनों ने 21 नवंबर को पहली रिसेप्शन बेंगलुरु में की थी। वहीं इसके अलावा दूसरी रिसेप्शन इन्होंने मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में दी थी, इसमे भी इनके कुछ करीबी शामिल हुए थे। वहीं तीसरी रिसेप्शन पार्टी भी दीपवीर ने मुंबई के होटल ग्रेंड हयात में दी थी, इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंबा के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके ओपोजिट सारा अली खान हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। यहफिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर फिल्म गली बाॅय में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुखय किरदार में है। रणवीर करण जौहर की फिल्म तख्त में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका की बात करें वह मेघना गुलजार की फिल्म में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। फिल्म तेजाब पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित होगी। वहीं इस फिल्म में उनके ऑपोजिट राजकुमार राव होगें। हालांकि इस फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।

Loading...

Check Also

शेमारू उमंग के पहले ओरिजिनल शो ‘किस्मत की लकीरों से’ ने पूरे किए 500 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : शेमारू एंटरटेनमेंट के प्रमुख एफटीए चैनल, शेमारू उमंग, मूल प्रोग्रामिंग ...