Breaking News

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.03 करोड़ करोड़ के पार, 17.57 लाख से अधिक लोगों ने गंवाई जान

विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच इस महामारी से अब तक 17.57 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा 8.03 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 8,03,17,820 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17 लाख 57 हजार 200 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 89 लाख के पार पहुंच गई है जबकि 3,31,902 लोगों की मौत हुई है। संक्रमणों के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच कर 1,01,87,850 हो गई है जबकि 97.61 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 2.78 लाख रह गये हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,47,622 हो गयी है।

ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 74.65 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि इस महामारी से 1,90,795 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 29.92 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि 53,539 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में करीब 26.07 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 62,694 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

ब्रिटेन में 22.62 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 70,513 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 21.33 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,624 लाेगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 20.38 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 71,620 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 18.54 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 49,824 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 15.78 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 42,501 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 16.46 लाख लोग आ चुके हैं तथा 29,666 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 15.84 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,943 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 13.72 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,22,026 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 12.53 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 27,061 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 11.94 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 54,574 लोगों की मौत हो गई है।

यूक्रेन में 10.49 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 18,389 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक करीब 10 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 37,368 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 9.94 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 26,521 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

नीदरलैंड में कोरोना से 7.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 11,062 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या करीब 7.06 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 20,994 तक पहुंच गया है। बेल्जियम में कोरोना से करीब 6.37 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 19,089 लोगाें की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 6.67 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,950 लोगों की मौत हुई है।

चिली में कोविड-19 से अब तक 5.98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 16,404 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं इराक में संक्रमितों की संख्या 5.90 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,767 तक पहुंच गया है। कनाडा ने बंगलादेश को कोरोना संक्रमितों के मामले में पीछे छोड़ दिया है जहां अब तक 5.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमति हुए हैं, जबकि 14,769 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 5.08 लाख को पार कर गयी है और 7,428 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.69 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,067 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.69 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,816 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 4.30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7,204 लोगों की जान जा चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से अब तक करीब 4.28 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 7,193 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से 3.98 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3,210 लोगों की जान जा चुकी है। सऊदी अरब में भी कोरोना से 3.62 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि 6,176 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,990 , बोलीविया में 9083, मिस्र में 7352, चीन में 4770 और ग्वाटेमाला में 4763 लोगों की मौत हो चुकी है।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...