Breaking News

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालीजनों पर लगा हत्या का आरोप

सीतापुर। खैराबाद इलाके के दहेलिया गांव की महिला ने संदिग्ध हालातों में दम तोड़ दिया। अचानक हुई मौत पर शंका जताते हुए पीड़ित पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल मौत को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू की है। खैराबाद थानाक्षेत्र के दहेलिया गांव में 40 वर्षीय रामकुमारी की अचानक हालत बिगड़ गईं। घर में अफरातफरी मच गई। महिला को जिला अस्पताल लाया गया। आधी रात के बाद अस्पताल आई महिला रामकुमारी पत्नी शत्रोहन को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पाने के बाद मायके पक्ष वाले भी अस्पताल पहुंच गए।

आरोप प्रत्यारोप के बीच बवाल शुरू हो गया। इसी के बाद अस्पताल में पुलिस बुलानी पड़ी। मायके पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि रामकुमारी की शादी को दस वर्ष हो गए थे। विवाह के बाद से ही उसे परेशान करना शुरू कर दिया गया था। रामकुमारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में जांच शुरू की गई है। महिला को जिला अस्पताल लाया गया। आधी रात के बाद अस्पताल आई महिला रामकुमारी पत्नी शत्रोहन को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पाने के बाद मायके पक्ष वाले भी अस्पताल पहुंच गए। आरोप प्रत्यारोप के बीच बवाल शुरू हो गया। इसी के बाद अस्पताल में पुलिस बुलानी पड़ी।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...