Breaking News

विधुत विभाग कर्मी की पत्नी की चेन लूटी, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

फर्रुखाबाद। सुबह टहलने जा रही विधुत विभाग कर्मचारी की पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली गयी। पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस नें कोई कार्यवाही करने से पूर्व सीमा विवाद खड़ा कर दिया। तब तक लुटेरे बहुत आगे निकल गये। बाद में आलाधिकारी मौके पर पंहुचे। उन्होंने जाँच पड़ताल की। जनपद कानपुर देहात के रूरा सिलौली निवासी रमेश चन्द्र विधुत विभाग भोलेपुर में सहायक लेखाधिकारी के पद पर तैनात है। वर्तमान में वह शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास 5/173 निवासी राजीव यादव के मकान में किराये पर रह रहे है। सुबह तड़के लगभग 5 बजे रमेश चन्द्र अपनी पत्नी रामदेवी के साथ जा रहे थे। उसी दौरान कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नेकपुर गुमटी के निकट कानपुर-फर्रुखाबाद मार्ग पर काली बाइक से आये बदमाशों नें रामदेवी की सोनें की चेन लूट ली और फर्रुखाबाद की तरफ फरार हो गये।

घटना की सूचना रामदेवी और उसके पति रमेश चन्द्र नें आवास विकास चौकी के पास खड़ी डायल 100 के 1835 गाड़ी पर तैनात हेडकांस्टेबल रामबरन को दी। रमेश नें बताया कि सिपाही रामबरन नें उसे टरका दिया और सीमा विवाद का पेंच कस दिया। जिसके बाद रमेश ने डायल 100 को फोन पर जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी पन्ना लाल गौड़, कोतवाल अजय नारायण सिंह, आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी आदि मौके पर पंहुचे। घटना के सम्बन्ध में रमेश चन्द्र ने पुलिस को तहरीर दी। घटना के बाद भी कई घंटे तक पुलिस सीमा विवाद का पेंच फांसे रही। जानकारी होनें पर सीओ ने सिपाही की जमकर फटकार लगा दी। बाद में स्वाट टीम नें भी मौके पर जाकर जाँच की। सीओ सिटी पन्ना लाल गौड़ ने जेएनआई को बताया कि सिपाही की कड़ी फटकार लगायी गयी है। जाँच की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...