Breaking News

लगातार सातवें सप्ताह दर्ज की बढ़त, विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 573 अरब डॉलर

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार सातवें सप्ताह तेजी दर्ज की गयी और 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह बढ़कर 573 अरब डॉलर के करीब हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गत शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.28 अरब डॉलर बढ़कर 572.77 अरब डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार सातवें सप्ताह तेजी दर्ज की गयी है।

इससे पहले छह नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार करीब आठ अरब डॉलर बढ़कर 568.49 अरब डॉलर, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 18.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 560.71 अरब डॉलर, 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.41 अरब डॉलर बढ़कर 560.53 अरब डॉलर , 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.61 अरब डॉलर बढ़कर 555.12 अरब डॉलर, नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर तथा 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था।

केंद्रीय बैंक ने बताया कि 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 5.53 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 530.27 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार हालांकि 1.23 अरब डॉलर घटकर 36.35 अरब डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि भी डेढ़ करोड़ डॉलर घटकर 4.66 अरब डॉलर रह गयी जबकि विशेष आहरण अधिकार 5.7 करो़ड़ डॉलर बढ़कर 1.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Loading...

Check Also

किसानों की आय बढ़ाने में कृषि पर्यटन का हो सकता बहुत बड़ा योगदान : देवेश चतुर्वेदी

उत्तर प्रदेश पर्यटन की ओर से कृषि पर्यटन दिवस पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ...