Breaking News

लखीमपुर हिंसा मामले को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा का तीन घंटे मौन व्रत

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बीते रविवार को भड़की हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना से राजनीति में भूचाल सा आ गया। विपक्षी पार्टियां इस दौरान पूरी तरह से सक्रिय दिखी। लखीमपुर खीरी में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार सरकार पर हमलावर हैं।

वो यूपी सरकार और भाजपा पर हमला करने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रही हैं। लगातार गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग को जारी रखते हुए सोमवार को उन्होंने मौन व्रत के माध्यम से विरोध करने की घोषणा की है।

खबरों के मुताबिक प्रियंका गांधी आज सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मौन व्रत रखेंगी। इसके मद्देनजर पार्टी के सभी पदाधिकारियों को लखनऊ कार्यालय पहुंचने को कहा गया है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अपने चुनाव अभियान का आगाज किया। एक ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित किया तो दूसरी ओर सहारनपुर में अखिलेश यादव ने रैली की।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...