Breaking News

लखनऊ: मुलायम सिंह यादव से मिले रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’

अशाेक यादव, लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से गुरुवार को उनके आवास पर विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने मुलाकात की। इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि राजा भैया ने कहा, वे केवल मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई देने के लिए आए थे। आगामी विधानसभा के जैसे दिन करीब आते जा रहे हैं, वैसे ही राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है।

प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी लगातार छोटे दलों से गठबंधन कर रही है और लगातार अन्य दल जुड़ते भी जा रहे हैं। ऐसे में प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह की मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। चूंकि वे जनसत्ता दल के प्रमुख हैं, ऐसे में राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लगातार काफी दलों के साथ गठबंधन कर रहे हैं। हाल ही में उनका गठबंधन अपना दल (कमेरावादी) से हुआ है और राष्ट्रीय लोक दल से भी बात लगभग अंतिम दौर पर हैं।

ऐसे में राजा भईया का सपा संरक्षक से मिलना भी इसी तरफ इशारा कर रहा है। फिलहाल मुलाकात कर निकले विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर मैं हमेशा मिलकर शुभकामनाएं देता रहा हूं। लेकिन इस बार बाहर था, इसलिए जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने नहीं आ पाया था। विधानसभा चुनाव से जोड़कर इसे न देखा जाए। इसका कोई अलग से निहितार्थ न निकाला जाए।

Loading...

Check Also

आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने फिर से लहराया परचम

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, रेणुकूट। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के कक्षा बारहवीं के छात्रों ने एक ...