Breaking News

रिसेप्शन के बाद लंदन रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा, फैमली संग डिनर की तस्वीरें आईं सामने

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों पति निक जोनस के साथ अपने ससुराल के लिए रवाना हुईं थीं। यहां दोनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। प्रियंका और निक फैमिली के साथ डिनर आउटिंग के लिए गए। उनकी डिनर की कई तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, निक के भाई जो और फ्रैंकी जोनस भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही जो जोनस की मंगेतर सोफी टर्नर भी इस दौरान दिखाईं दी। इसके अलावा कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं हैं।

इन तस्वीरों में निक प्रियंका का हाथ शामें दिख रहे हैं। तस्वीरों में निक ब्लैक कलर की आउटफिट पहने नजर हैंडसम लग रहे हैं। वहीं प्रियंका ग्रीन कलर का टाॅप और ब्लैक जींस पहने खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने ब्लैक कोट भी पहना है। इस दौरान दोनों की जबरदस्त बाॅन्डिंग दिख रही है। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में खबरें आ रही हैं कि दोनों प्रियंका और निक लॉस एंजेलिस में अपने दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे। यह रिसेप्शन जनवरी के आखिरी हफ्ते में आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस पार्टी में ड्वेन जॉनसन, एलेन डिजेनर्स और मेगन मार्कल जैसी कई स्टार्स शामिल हो सकते हैं।

खबरों की मानें को प्रियंका-निक 28 दिसंबर को हनीमून मनाने के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे। दोनों मोंटरियोक्स में वक्त बिताएंगे। दोनों 10 जनवरी को स्विट्जरलैंड से वापसी करेंगे। इसके बाद ये कपल न्यू ईयर के लिए लेक जेनेवा के रिजॉर्ट टाउन रवाना होंगे। हनीमून से लौटने के बाद प्रियंका अपनी अगली फिल्म द स्काई इज पिंक के अगले शैड्यूल के लिए मुंबई वापस आएंगी। वहीं फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वह लॉस एंजेलिस जाएंगी, जहां उनकी तीसरी रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। हालांकि अभी तक वेन्यू के बारे में फैसला नहीं किया गया है। प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए।

Loading...

Check Also

अंशुल की हैट्रिक : गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी ने बनाई श्रोताओं की फेवरेट प्लेलिस्ट में जगह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग एक म्यूजिकल जीनियस हैं ...