Breaking News

राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को बताया फर्जी, कार्यकर्ताओं से कहा सतर्क रहे

नई दिल्ली: मतगणना से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एग्जिट पोल को फर्जी करार दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी में विश्वास बनाए रखने का आग्रह करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा। राहुल ने ट्वीट किया, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चैकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हों। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहना। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो।

खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। जय हिन्द। राहुल गांधी अधिकांश एग्जिट पोल के अनुमानों में लोकसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार बनने की बात कहे जाने के दो दिन बाद राहुल की यह टिप्पणी सामने आई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा था कि एग्जिट पोल सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल कम करने के लिए हैं और कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों के पास सर्तक रहने के लिए कहा था। सात चरण का मतदान 19 मई को संपन्न हो गया। मतों की गिनती गुरुवार को होगी। 2014 में अपमानजनक हार का सामना करने वाली कांग्रेस ने 542 में से केवल 44 सीटें ही जीती थी लेकिन इस बार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इसने कड़ी टक्कर दी है।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...